मुंबई से बरामद हुर्इ बाजपुर से गायब दो किशोरियां - News Detail

मुंबई से बरामद हुर्इ बाजपुर से गायब दो किशोरियां

बाजपुर: करीब 12 दिन पहले घर से बिना बताए गायब हुई दो किशोरियां मुंबई पहुंच गई। जिन्हें एक समाजसेवी महिला के संपर्क में आने की वजह से नारीनिकेतन भेज दिया गया। जानकारी के बाद मुंबर्इ पहुंचे परिजन दोनों को बाजपुर ले आए हैं। परिजनों ने गांव की ही एक युवती पर देह व्यापार में धकेलने की कोशिश का आरोप लगाया है। साथ ही कोतवाली में नामजद तहरीर दे दी है। पुलिस चौकी दोराहा के अंतर्गत एक गांव निवासी दो नाबालिग किशोरियां तीन नवंबर को अचानक गायब हो गई थी। देर शाम तक भी जब वह अपने घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने पुलिस में शिकायत की। दोनों किशोरियां मुंबई पहुंच गई और कुछ पता नहीं होने के कारण वो वहां भटकती रही। वहां मौजूद एक सोशल वर्कर महिला की नजर उन दोनों पर पड़ी और उन्होंने किशोरियों से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि वे दोनों भटक गर्इ हैं और उत्तराखंड से मुंबर्इ पहुंची है। महिला की मदद से दोनों को नारीनिकेतन भेज दिया गया। नारी निकेतन प्रशासन ने किशोरियों से की गर्इ पूछताछ के आधार पर परिजनों से संपर्क किया। आनन-फानन मुंबई पहुंचे परिजन उन्हें वापस ले आए। वहीं, गुरुवार को दोनों किशोरियों को लेकर परिवार के लोग और कुछ ग्रामीण कोतवाली पहुंचे, जहां गांव की ही एक युवती के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है। उनका आरोप है कि यह युवती दोनों को देह व्यापार में धकेलना चाहती थी। इसी वजह से वह उन्हें बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गई। वहां दलालों से संपर्क न हो पाने की वजह से दोनों को मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *