फिल्म ‘2.0’ ने उम्मीद के मुताबिक नहीं किया प्रदर्शन, पहले दिन किया इतना कलेक्शन - News Detail

फिल्म ‘2.0’ ने उम्मीद के मुताबिक नहीं किया प्रदर्शन, पहले दिन किया इतना कलेक्शन

मुंबई। रजनीकांत और अक्षय कुमार की साइंस-फिक्शन थ्रिलर फिल्म ‘2.0’ ने तमिलनाडु के बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। फिल्म के हिंदी वर्जन ने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया है।

शंकर ने निर्देशन में बनी फिल्म 2.0 के हिंदी वर्जन ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 20 करोड़ 25 लाख रूपये की कमाई की है l ये हिंदी की ओरिजनल नहीं बल्कि डब फिल्मों की कैटेगरी में आती है l बाहुबली 2 हिंदी में डब थी जिसने पहले दिन 41 करोड़ रूपये की कमाई की थी l उससे पहले 1995 हमसे है मुकाबला और 1996 में फिल्म हिन्दुस्तानी ने हिंदी डब वर्जन में तगड़ा कलेक्शन किया था l

इस फिल्म को इंडियन बॉक्स ऑफिस से करीब 55 करोड़ रूपये की ओपनिंग मिली है l फिल्म नॉन-हॉलीडे को रिलीज़ हुई है और असली परीक्षा इस वीकेंड पर होगी, जिसमें चार दिन का कलेक्शन मिला कर 100 करोड़ हासिल करना चुनौती होगी l
फिल्म को चेन्नई बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 2 करोड़ 64 लाख रूपये का कलेक्शन मिला है। फिल्म ने विजय स्टारर फिल्म सरकार के 2 करोड़ 37 लाख के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म को आंध्र प्रदेश और तेलंगाना ने पहले दिन 18 करोड़ 50 लाख रूपये का ग्रॉस कलेक्शन हुआ है जबकि कर्णाटक से करीब 8 करोड़ 25 लाख रूपये की कमाई हुई है।

केरल में इस फिल्म की बड़ी ओपनिंग नहीं हुई है। फिल्म को पहले दिन चार करोड़ 13 लाख रूपये का कलेक्शन मिला है। इससे पहले केरल में सरकार ने छह करोड़ 60 लाख और मर्सल ने चार करोड़ 65 लाख रूपये से ओपनिंग ली थी।

निर्देशक शंकर षड्मुघम की साल एक अक्टूबर 2010 को तमिल में इंथिरन नाम से एक फिल्म रिलीज़ हुई थी। हिंदी में उसका नाम रोबोट दिया गया। ये उसका दूसरा भाग है। 2.0… में रजनीकांत अपने साइंटिस्ट और रोबोट के रोल में हैं। अक्षय कुमार को विलेन बनाया गया है। ऐश्वर्या बच्चन की जगह इस बार एमी जैक्सन ने ली है। साथ में सुधांशु पांडे, आदिल हुसैन, कलाभवन शाजॉन और रियाज़ खान का भी रोल है। रोबोट की इस कहानी में अबकि आने वाले दिनों में मोबाइल फोन से होने वाले ख़तरे को बताया गया है। करीब दो घंटा और 28 मिनट की रनिंग टाइम के साथ रिलीज़ हुई इस फिल्म को बनाने में 550 करोड़ रूपये का खर्च आया है। ये भारत की सबसे महंगी है। फिल्म 2.0 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में एक साथ रिलीज़ किया गया और करीब दस भाषाओं में फिल्म का डबिंग वर्जन भी है।

फिल्म 2.0 को 6600 स्क्रीन्स में रिलीज़ किया गया है। इनमें हिंदी में 3500, तमिल में 2500 और तेलुगु में 600 स्क्रीन्स हैं। ओवरसीज़ को मिलाकर ये संख्या करीब 10500 है । ये फिल्म पहले 2017 में दिवाली के मौके पर आने वाली थी फिर से इस साल 26 जनवरी के मौके पर रिलीज़ करने की योजना बनाई गई लेकिन काम पूरा नहीं हुआ।

साल 2010 में 2.0 का पहला भाग हिंदी में रोबोट के रूप में रिलीज़ हुआ था जिसने हिंदी 23 करोड़ 84 लाख रूपये का कलेक्शन किया था। सभी वर्जन को मिला कर ग्रॉस कलेक्शन 162 करोड़ रूपये हुआ था।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया में 54 लोकेशंस पर रिलीज़ हुई 2. 0 को वहां पहले दिन 168,287 ऑस्ट्रेलियन डॉलर यानि एक करोड़ 17 लाख रूपये मिले हैं। न्यूज़ीलैंड की 19 स्क्रीन्स से 11 लाख 85 हजार रूपये हासिल हुए हैं l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *