बॉलीवुड गायक मीका सिंह पुलिस हिरासत में, छेड़छाड़ का आरोप

नई दिल्ली। फिल्म गायक मीका सिंह को दुबई में हिरासत में ले लिया गया है। आधिकारिक रूप से हिरासत में लिए जाने के कारण की पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन बताया जा रहा है कि उन पर ब्राजील की लड़की से छेड़छाड़ का आरोप है।

बताया जा रहा है कि उन्हें बुधवार और गुरुवार की रात में करीब तीन बजे दुबई की पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मीका पर ब्राजील की एक 17 साल की लड़की को आपत्तिजनक तस्वीरें भेजने का आरोप है।

दुबई पुलिस ने मीका को हिरासत में लेकर थाने में रखा है। खबर है कि उन्हें दुबई में मुरक्काबात के थाने में रखा गया है। रिपोर्ट के अनुसार मीका एक बॉलीवुड परफॉमरमेंस के लिए दुबई में थे। पकड़े जाने के बाद उनके दोस्तों ने उनकी जमानत का भी प्रयास किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *