उत्तराखंड में फिर बदला मौसम - News Detail

उत्तराखंड में फिर बदला मौसम

देहरादून।  बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के साथ ही जोशीमठ समेत ऊंची पहाडियों पर हिमपात शुरू हो गया है। चमोली में निचले स्थानों में बारिश से कड़ाके ठंड पड़ने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा। मैदानी क्षेत्रों में सुबह और शाम कोहरा छाने के आसार हैं।

गुरुवार को गढ़वाल मंडल में सुबह से ही बादलों की आंख-मिचौनी जारी थी। दोपहर बाद केदारनाथ में एकाएक घने बादल छा गए और बर्फबारी शुरू हो गई। धाम में शाम तक करीब आधा फीट बर्फ जमा हो चुकी थी। मौसम खराब होने के कारण केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्य भी थमे रहे। बदरीनाथ में भी मौसम का रंग कुछ ऐसा ही रहा। देर शाम तक हिमपात का दौर जारी था। इधर जोशीमठ में भी सीजन की पहली बर्फ गिरी। हालांकि यह ज्यादा देर नहीं टिकी, लेकिन इससे हवा में ठंडक बढ़ गई है। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री और यमुनोत्री के साथ ही ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फ गिरना जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *