बीच मैदान पर भिड़े विराट कोहली और पेन - News Detail

बीच मैदान पर भिड़े विराट कोहली और पेन

पर्थ। भारतीय कप्तान विराट कोहली और ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन सोमवार को दोनों टीमों के बीच दूसरे क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन मैदान पर शाब्दिक जंग में उलझते दिखे जिसके बाद मैदानी अंपायर क्रिस गफाने ने दोनों खिलाड़ियों को सुबह के सत्र में चेतावनी दी।जसप्रीत बुमराह के पारी के 71वें ओवर के दौरान दोनों कप्तान को एक दूसरे को कुछ कहते देखा गया। कोहली इस समय गेंदबाजी छोर के पास फील्डिंग कर रहे थे। इसके बाद अंपायर गफाने ने इसके बाद हस्तक्षेप किया।पेन ने कोहली ने कहा, ‘तुम वह व्यक्ति हो जो कल हार गया था। तुम आज शांत बनने का प्रयास क्यों कर रहे हो।’ गफाने ने हस्तक्षेप करते हुए कहा, ‘बहुत हो गया, बहुत हो गया।’ उन्होंने कहा, ‘चलो खेल खेलो। तुम लोग कप्तान हो। टिम तुम कप्तान हो।’ पेन ने जवाब दिया, ‘हम सिर्फ बात कर रहे हैं। हम कोई अपशब्द नहीं कह रहे… विराट खुद को शांत रखो।’ कोहली ने इसके बाद कुछ कहा जिसे माइक्रोफोन पर सुना नहीं जा सका।कुछ गेंद बाद दोनों एक बार फिर एक दूसरे से सीना टकराने के करीब पहुंच गए थे जब पेन रन पूरा कर रहे थे और कोहली उनके सामने आ गए।कोहली को इसके बाद स्क्वायर लेग अंपायर कुमार धर्मसेना के सामने अपना पक्ष रखते हुए देखा गया।पूर्व टेस्ट गेंदबाज डेमियन फ्लेमिंग ने रेडियो पर कहा, ‘मुझे लगता है कि यह संकेत हैं कि कोहली ने अपना धैर्य खोना शुरू कर दिया है।’भारतीय कमेंटेटर संजय मांजरेकर भी कोहली के बर्ताव से खुश नहीं दिखे। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तानों रिकी पोंटिंग और माइकल क्लार्क ने हालांकि कहा कि दोनों कप्तानों के बीच शब्दों के आदान प्रदान पर उन्हें कोई परेशानी नहीं है और अब तक सीमा नहीं लांघी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *