प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस के रिसेप्शन में सलमान-कटरीना

मुंबई।ख़बरों की महारानी प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से शादी के बाद आखिरकार बॉलीवुड के दोस्तों को भी पार्टी दे ही दी। गुरुवार रात प्रियंका चोपड़ा की वेडिंग रिसेप्शन में तमाम स्टार्स पहुंचे। सलमान ख़ान की मौजूदगी ख़ास रही।सलमान ख़ान के अलावा दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी भी इस मौके पर मौजूद दिखी। अन्य मेहमानों में तमाम फ़िल्मकारों से लेकर खेल और बिजनेस की दुनिया के कई महारथी इस रिसेप्शन पार्टी में शामिल हुए। करण जौहर, बॉबी देओल, अनुष्का शर्मा, सानिया मिर्ज़ा, साइना नेहवाल, तमन्ना भाटिया, सुभाष घई, मधुर भंडारकर, ए आर रहमान, कंगना रनौत, जीतेंद्र, तुषार कपूर, हेमा मालिनी, संजय दत्त, कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर, शबाना आज़मी, काजोल, आशा भोंसले जैसे कई विशिष्ट मेहमान इस कार्यक्रम में मौजूद रहे। इस मौके पर निक के साथ प्रियंका चोपड़ा इस अंदाज़ में दिखीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *