सिडकुल स्थित प्रिकॉल फैक्ट्री में हुई डकैती मामले में पुलिस के हत्थे चढ़े तीन बदमाश - News Detail

सिडकुल स्थित प्रिकॉल फैक्ट्री में हुई डकैती मामले में पुलिस के हत्थे चढ़े तीन बदमाश

रुद्रपुर। पुलिस ने सिडकुल स्थित प्रिकॉल फैक्ट्री में हुई डकैती का 24 घंटे में खुलासा कर लिया है। मामले में पुलिस ने तीन बदमाशों को धर दबोचने के साथ ही उनके पास से तमंचे बरामद किए हैं। हालांकि, सरगना समेत चार फरार बदमाशों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

दरअसल, 19 दिसंबर की रात सेक्टर-11 स्थित प्रिकॉल फैक्ट्री में आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। हालांकि, वह जिस मकसद से आए थे वो पूरा नहीं हो पाया था। उनका मकसद वहां से 20 लाख के पार्ट्स ले जाने वाला ट्रक था।

शुक्रवार को पुलिस ऑफिस में खुलासा करते हुए एसपी सिटी देवेंद्र पींचा ने बताया कि पुलिस ने राहुल गुप्ता पुत्र राजेश निवासी शिमला बहादुर ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर, मोहित मिश्रा पुत्र मुनीश निवासी शिमला बहादुर ट्रांजिट कैंप, राजू पुत्र गेंदन लाल निवासी अशोक विहार शिमला बहादुर ट्रांजिट कैम्प को शिमला बहादुर मार्ग से दबोच लिया। गिरोह के सरगना रामवीर ने डकैती की योजना तैयार की थी, जो गिरफ्त से बाहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *