पंजाब में अब अकेले ही चुनाव लड़ेगी AAP

नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियों को लेकर दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार को अरविंद केजरीवाल के आवास पर हुई। जानकारी के मुताबिक, इस बैठक में पार्टी ने उन सभी बिंदुओं को चिन्हित करने की कोशिश की जिनके आधार पर वह अगले लोकसभा चुनाव में सफलता प्राप्त कर सकती है।
वहीं, आम आदमी पार्टी के पंजाब से सांसद भगवंत मान ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव पंजाब में पार्टी अपने दम पर लड़ेगी। उन्होंने पंजाब में कांग्रेस के साथ गठबंधन के सवाल पर कहा कि आप कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब विधानसभा में हम विपक्ष में हैं, कांग्रेस वहां सत्ता में है। विपक्ष और सत्ता पक्ष एक साथ कैसे आ सकते हैं? उन्होंने दावा किया कि पार्टी का आधार वहां मजबूत है। मान ने भाजपा पर भी तंज कसते हुए कहा कि भाजपा नेताओं में अहंकार है, यही उसे ले डूबेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *