दिल्ली-मुंबई के बीच चलेगी एसी स्पेशल ट्रेन

नई दिल्ली। दिल्ली और मुंबई के बीच सफर करने वाले हजारों यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। दरअसल, रेलवे ने 8 फरवरी (शुक्रवार) से दिल्ली-मुंबई के बीच सुपरफास्ट एसी एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, ट्रेन 09005/09006 मुंबई सेंट्रल-नई दिल्ली-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट एक्सप्रेस दो चक्कर लगाएगी। इस ट्रेन में दो वातानुकूलित 2 टीयर, 10 वातानुकूलित 3 टीयर श्रेणी के डिब्बे होंगे। जानकारी के मुताबिक, 8 फरवरी को मुंबई से 09005 मुंबई सेंट्रल-नई दिल्ली सुपरफास्ट एसी एक्सप्रेस 4 बजे शाम को चलेगी और अगले दिन यानी 9 फरवरी की सुबह 7:55 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। यानी तकरीबन 16 घंटे में मुंबई से दिल्ली का सफर तय करेगी।  इसके बाद नई दिल्ली से वापसी में 9 फरवरी को ट्रेन संख्या 09006 नई दिल्ली-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट दोपहर 2:50 बजे चलेगी व अगले दिन सुबह 6:55 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *