पूर्व सीएम विजय बहुगुणा बोले - News Detail

पूर्व सीएम विजय बहुगुणा बोले

मसूरी। पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने कहा कि मेरा विपक्ष व राजनीतिक दलों से अनुरोध है कि वह सेना और राष्ट्र का मनोबल न तोड़ें। उन्होंने कहा कि कोई ऐसी टिप्पणी न करें जिससे हमारी सेना मनोबल गिरे।देहरादून से नैनबाग-डामटा जाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने मसूरी में पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि देश ने अनेक आतंकी हमले झेले और देखे हैं, लेकिन अब बहुत हो चुका। हमारी विदेश नीति सफल हो रही है और पाकिस्तान अलग-थलग पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि सुरक्षा परिषद ने पहली बार आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का नाम लिया है और आतंकवाद पर प्रभावी रोक लगाने को कहा है। आर्थिक, राजरीतिक व अन्य सभी रूपों से पाकिस्तान पर प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं।कहा कि पूरा देश इस समय आतंक से लड़ने व इसके खात्मे के लिए सरकार के साथ है। आतंकवाद के मुद्दे पर फ्रांस, जर्मनी, अमेरिका, इंग्लैंड आदि देश भारत के साथ खडें हैं।टिहरी लोकसभा सीट से अपनी दावेदारी से जुड़े एक प्रश्न के उत्तर में विजय बहुगुणा ने कहा कि राजनीति में अगर आप चर्चाओं में नही हैं तो आप खत्म हो गए हैं। बाकी मार्च में पता चलेगा जब नाम घोषित होंगे। लेकिन, उत्तराखंड की पांचों सीटों पर भाजपा ही विजयी होगी। इस मौके पर राजपुर रोड विधायक खजान दास, विवेक खंडूरी, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *