उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं हुई शुरू - News Detail

उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं हुई शुरू

देहरादून।उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं शुक्रवार से शुरू हो गई। पहले दिन इंटर के हिंदी प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। बोर्ड परीक्षा के लिए राज्य में कुल 1317 केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें 274817 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं।इस बीच बोर्ड अधिकारियों ने नकल विहीन परीक्षा कराने का दावा किया है। बोर्ड स्तर से नकल रोकने के लिए तीन सचल दल बनाए गए हैं। इसके अलावा जिला व ब्लॉक स्तर पर भी सचल दल गठित किए गए हैं।हाईस्कूल की परीक्षा शनिवार से शुरू होगी। बोर्ड परीक्षा प्रात: दस बजे से अपराह्न एक बजे की पाली में संपन्न हुई। इस बार एक ही पाली में परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। परीक्षा केंद्रों में नकल रोकने के लिए परिषद द्वारा पहले ही दिशा निर्देश जारी किए जा चुके हैं। बोर्ड परीक्षा केंद्र के दौरान कक्ष निरीक्षक भी मोबाइल कक्ष में नहीं ले जा सकेंगे। इसके अलावा परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा केंद्र में मोबाइल, कैलकुलेटर व पेजर प्रतिबंधित है। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में इस साल कुल 274817 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। जिसमें हाईस्कूल के 149950 व इंटर के 124867 परीक्षार्थी शामिल हैं। परीक्षा के लिए पूरे राज्य में कुल 1317 केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें 231 संवेदनशील व 27 अतिसंवेदनशील केंद्र हैं।पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी के बोर्ड परीक्षा केंद्रों में बच्चों ने भारी बर्फ के बीच परीक्षा दी। जीआईसी केंद्र में तो पीने को पानी तक नही रहा। बर्फबारी से पाइप लाइन जम जाने से नलों में पानी नहीं आ रहा। एक किमी दूर से पानी लाना पड़ा। कड़ाके की ठंड के बीच छात्रों ने परीक्षा दी।शुक्रवार से जिले के 101 केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा प्रारंभ हो गई है। केंद्रों पर दस बजे से होने वाली परीक्षा में आधे घंटे पहले ही छात्र छात्राओं को गेट पर चेकिंग कर अंदर भेजा गया। पन्ना लाल भल्ला इंटर कालेज मायापुर और सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज भेल, जीजीआईसी ज्वालापुर में छात्र छात्राओं को गेट पर प्रवेश पत्र देखकर ही अंदर जाने दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *