शाह : हरीश रावत के नेतृत्व में राज्‍य के विकास का ग्राफ हुआ उल्टा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने उत्तराखंड की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के गठन में भाजपा की महत्वपूर्ण भूमिका रही, लेकिन कांग्रेस प्रदेश का लालन-पालन ठीक से नहीं कर पाई। शाह जनता का आह्वान किया कि अब उत्तराखंड में परिवर्तन की बारी है। शाह देहरादून में एक निजी अस्पताल के उद्घाटन समारोह के दौरान आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रावत राज में प्रदेश में विकास का ग्राफ उल्टा जा रहा है। उत्तराखंड की स्थिति देख ऐसा ही दु:ख हो रहा है जैसा अपना बच्चा सौतेली मां के हाथों में देख होता है। जब वाजपेई सरकार ने उत्तराखंड बनाया तब कांग्रेस और सपा इसका विरोध कर रही थीं। कहा कि वह यहां राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के लिए नहीं आए हैं, लेकिन जो सच हम वही दोहरा रहे हैं। पढ़ें-जुमे की नमाज को विशेष अवकाश पर कांग्रेस ने जताई आपत्ति इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने केंद्र की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि उत्तराखंड के लिए पैसे की कमी नहीं है, लेकिन प्रदेश सरकार इसे खर्च नहीं कर पा रही। उन्होंने नसीहत दी कि मुख्यमंत्री हरीश रावत उद्घाटनों की बजाए काम पर ध्यान देते तो प्रदेश का भला होता। पढ़ें-कांग्रेस में टिकट को मारामारी, शक्ति प्रदर्शन के साथ सिफारिश भी पर्यटन राज्यमंत्री महेश शर्मा ने कहा कि ढाई साल पहले देश में परिवर्तन आया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश में भी परिवर्तन की जरूरत है। नोटबंदी को कड़वी दवा बताते हुए उन्होंने कहा कि इससे भ्रष्टाचार व आतंकवाद की कमर टूट गई। उन्होंने इसे देश में आर्थिक आजादी की शुरुआत बताया। इस अवसर पर सांसद भगत सिंह कोश्यारी, सांसद रमेश पोखरियाल निशंक और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *