दीपिका का Chhapaak Look देख प्रियंका चोपड़ा के उड़े होश

मुंबई। जिस वक़्त दीपिका पादुकोण ने अपनी अगली फ़िल्म छपाक का फ़र्स्टु लुक सोशल मीडिया के ज़रिए रिवील किया, उस वक़्त प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस और परिवार के साथ फ्लोरिडा के Miami में हॉलीडे एंजॉय कर रही थीं। मगर, दीपिका के लुक ने प्रियंका को इतना प्रभावित किया कि छुट्टी भूलकर उनके लुक की तारीफ़ करने लगीं। वैसे प्रियंका ऐसा करने वाली अकेली एक्ट्रेस नहीं हैं, दीपिका का छपाक लुक सोशल मीडिया में छा गया है।

25 मार्च को दीपिका पादुकोण ने अपनी अगली फ़िल्म छपाक Chhapaak की शूटिंग शुरू कर दी है। दीपिका पादुकोण ने छपाक का फ़र्स्ट लुक इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया था। पोस्टर पर दीपिका का एसिड अटैक वाला चेहरा दिखाया गया है। इस लुक के साथ दीपिका ने लिखा- ”एक किरदार जो मेरे साथ हमेशा के लिए रह जाएगा। छपाक में दीपिका के किरदार का नाम मालती है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *