कांवड़ यात्रियों के साथ भोला ब्रिेगेड पुलिस भी आएगी नजर

रुड़की। कांवड़ यात्रा में अब सड़कों पर कांवड़ यात्रियों के साथ-साथ पुलिस की भोला ब्रिगेड  भी नजर आएगी। शहर से देहात तक कांवड़ यात्रियों की वेशभूषा में सौ से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इनमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल है। सड़क से लेकर कांवड़ शिविर और बस स्टैंड आदि जगहों पर पुलिसकर्मियों को पहचान पाना किसी के लिए संभव नहीं है। कांवड़ यात्रा में संदिग्धों पर पुलिस की भोला ब्रिगेड विशेष नजर रखेगी। कांवड़ यात्रा में देश के कोने कोने से लोग कांवड़ यात्रा में शामिल होते है। कांवड़ यात्रा में पुलिस प्रशासन के लिए सुरक्षा से लेकर यातायात व्यवस्था से लेकर सुरक्षा और कांवड़ यात्रियों के लिए सभी तरह की व्यवस्था करना चुनौती रहता है। वैसे पुलिस का सबसे बड़ा फोकस सुरक्षा व्यवस्था पर रहता है। आंतकी घटनाओं को लेकर पूर्व में रुड़की सुर्खियों में रह चुका है। इसे लेकर पुलिस के लिए सुरक्षा व्यवस्था सबसे बड़ी चुनौती है। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि यहां पर वर्ष 2016 में अर्द्धकुंभ के दौरान आइएसआइएस के संपर्क में रहने वाले लंढौरा के चार संदिग्ध आतंकी पकड़े गए थे। इसके अलावा रुड़की रेलवे स्टेशन को कई बार बम से उड़ाने की धमकी मिली है। एक धमकी कांवड़ यात्रा से करीब डेढ़ माह पहले ही मिली है। जिसके देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। इन सभी घटनाओं को देखते हुए कांवड़ यात्रियों की वेशभूषा में सौ से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इनमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल है। रुड़की से लेकर भगवानपुर और अन्य जगहों पर कई टीमे तैनात की गई है। इसके अलावा कांवड़ पटरी पर सीसीटीवी कैमरों से विशेष नजर रखी जाएगी। एसपी देहात नवनीत सिंह ने बताया कि पुलिसकर्मियों को कांवड़ यात्रियों के वेश में तैनात किया गया है। चप्पे चप्पे पर पुलिस की नजर है। पुलिस की भोला ब्रिगेड की निशाने पर टप्पेबाज और मनचले भी रहेंगे। कांवड़ शिविर के आसपास टप्पेबाज कांवड़ यात्रा में सक्रिय रहते है। टप्पेबाज कांवड़ यात्रियों का सामान साफ कर देते है। वहीं कुछ लोग कांवड़ यात्रियों के वेश में वारदात करते है। पुलिस की टीम ऐसे लोगों पर लगाम कसेगी। कांवड़ शिविर के आसपास पुलिस की टीम तैनात रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *