पुलिस का छापा, 400 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद

गोकशी की सूचना पर पुलिस ने बलजौरी गांव के पास जंगल में छापामारी की। पुलिस को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से 400 किलो प्रतिबंधित मांस और और गोकशी का सामान बरामद किया है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।  भगवानपुर पुलिस बुधवार सुबह चार बजे गोकशी की सूचना पर बलजौरी जंगल पहुंची थी। पुलिस को देख चारों आरोपी रफूचक्कर हो गए। पुलिस ने आरोपियों की पहचान अलीम पुत्र सलीम, कलीम पुत्र सलीम, कलीम पुत्र इमामी और अहसान पुत्र इशास निवासी सिकरौढ़ा, भगवानपुर के  के रूप में की। उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। एसओ संजीव थपलियाल ने बताया कि चारों आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी कर जेल भेजा जाएगा। इस दौरान पुलिस टीम में एसआई प्रवीण रावत समेत सिपाही अमित शर्मा, करण और कुलवीर शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *