कांग्रेस ने योगी सरकार के खिलाफ बोला हल्ला

देहरादून। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गाधी वाड्रा के साथ उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से की गई अभद्रता के खिलाफ कांग्रेस ने विरोध-प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकारी को हिटलरशाही करार दिया।

प्रदेश काग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में काग्रेसियों ने एस्ले हॉल चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन किया। इस मौके पर प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस देश के संविधान व संवैधानिक संस्थाओं में पूर्ण विश्वास रखती है। वहीं, जिस प्रकार से भाजपा के इशारे पर विपक्षी दलों के नेताओं से अभद्रता की जा रही है वह लोकतंत्र में स्वीकार्य नहीं है। यह भारतीय जनता पार्टी के तानाशाही चरित्र को उजागर करता है। लोकतंत्र में विश्वास रखने वाला कोई भी दल इसे सहन नहीं करेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि उप्र सरकार के इशारे पर की जा रही इस प्रकार की कार्रवाई घोर निंदनीय है। सत्ता प्राप्त करने के लिए जनता की संवेदनाओं का शोषण करने का भाजपा का पुराना इतिहास रहा है। भाजपा सत्ता के नशे में इतना चूर हो गई है कि उसे महिलाओं के अपमान में भी कोई गुरेज नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *