महेंद्र सिंह धौनी को भारत सरकार ने दिया बड़ा झटका, नहीं मिलेगा ये बड़ा सम्मान - News Detail

महेंद्र सिंह धौनी को भारत सरकार ने दिया बड़ा झटका, नहीं मिलेगा ये बड़ा सम्मान –

पद्म विभूषण के लिए जिन 7 लोगों के नाम की घोषणा की गई थी उनमे महेंद्र सिंह धौनी का नाम भी शामिल था।

नई दिल्ली, जेएनएन। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी का नाम पद्म पुरस्कार के लिए प्रस्तावित लोगों की लिस्ट से हटा दिया गया है। केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कार 2017 के लिए कई बड़ी हस्तियों के नामों के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। गृह मंत्रालय की ओर से जिन दिग्गजों के नाम लिस्ट से हटाए गए हैं उनमें भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धौनी का नाम भी शामिल है। हालांकि गृह मंत्रालय ने धौनी का नाम हटाए जाने के पीछे कोई कारण नहीं दिया है।

महेंद्र सिंह धौनी की कप्तानी में 2007 में टीम इंडिया ने पहला टी-20 विश्व कप जीता था। इसके अलावा धौनी भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले दूसरे कप्तान बने। धौनी ने 2011 विश्व कप के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ शानदार छक्का लगाकर टीम इंडिया को 1983 के बाद एक बार फिर से विश्व विजेता बनाया। धौनी की कप्तानी में ही टीम इंडिया पहली बार टेस्ट की नंबर वन टीम बनी थी। इसके साथ ही साथ माही के नेतृत्व में ही टीम इंडिया ने इंग्लैंड ने खेली गई चैंपियंस ट्रॉफी में भी जीत दर्ज की थी।

महेंद्र सिंह धौनी भारत के एकलौते ऐसे कप्तान रहे जिनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने आइसीसी की तीनों ट्रॉफी अपने नाम की। अपने हैरतअंगेज फैसलों के लिए जाने मशहूर धौनी ने इस साल की शुरुआत में ही वनडे और टी-20 की कप्तानी छोड़ने का फैसला कर सबको चौंका दिया था।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

धौनी को 2007-08 में राजीव गांधी खेलरत्न पुरस्कार से नवाज़ा जा चुका है। इसके साथ ही साथ 2009 में धौनी को देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री से सम्मानित किया जा चुका है। इस साल पद्म विभूषण के लिए धौनी के नाम का एलान किया गया था।

खेल की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

धौनी के अलावा जिन लोगों का नाम इस लिस्ट से हटाया गया है, उनमें बीजू जनता दल सांसद बैजयंत पांडा, धार्मिक गुरु गुरमीत राम रहीम सिंह, दिवंगत एयरहोस्टेस नीरजा भनोट और तबला उस्ताद जाकिर हुसैन सहित कई राजनेता शामिल हैं। पद्म पुरस्कार का ये सम्मान समारोह इस महीने के आखिर में राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *