मध्यप्रदेश में कल होगा मंत्रियों के विभागों का होगा बंटवारा - News Detail

मध्यप्रदेश में कल होगा मंत्रियों के विभागों का होगा बंटवारा

सीएम शिवराज सिंह ने किया एलान

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को कहा कि वह अपने मंत्रियों को विभागों का आवंटन कल यानी रविवार को करेंगे। शपथ लेने के नौ दिन बाद भी मंत्रियों को विभाग आवंटन न होने पर पूछे गए सवाल के जवाब में चौहान ने मुस्कराते हुए संवाददाताओं से कहा, ‘वो मेरा काम है। अच्छा आज ग्वालियर में कह रहा हूं। कह दूं। कल कर दूंगा।’

इससे पहले सात जुलाई को तीन दिवसीय दिल्ली के दौरे से भोपाल लौटने के बाद चौहान ने एक सवाल के जवाब में भोपाल में मीडिया से कहा था, ‘मंत्रिपरिषद का विस्तार तो हो गया। विभाग अब बंटने वाले हैं। आज (सात जुलाई को) और वर्कआउट करूंगा थोड़ा और जल्दी बांट दूंगा।’ लेकिन इसके चार दिन बाद भी मंत्रियों को विभाग नहीं मिले हैं।
मालूम हो कि मध्यप्रदेश में दो जुलाई को चौहान ने मंत्रिपरिषद का विस्तार कर 28 मंत्रियों को शामिल किया गया है, लेकिन नौ दिन बीत जाने के बाद भी उन्हें विभाग नहीं मिल पाए हैं। इन नए मंत्रियों में 12 ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक भी शामिल हैं, जिनके मार्च में कांग्रेस से इस्तीफे के बाद राज्य की कमलनाथ सरकार गिर गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *