सुशांत केस: BMC ने खत्म किया IPS विनय तिवारी का क्वारंटीन

मुंबई: मुंबई में बिहार के आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी का क्वारन्टीन खत्म कर दिया गया है। आज सुबह विनय तिवारी को बीएमसी के लोगों ने बताया कि वो पटना जा सकते हैं। सुशांत केस की जांच करने मुंबई पहुंचे विनय तिवारी को BMC ने जबरन क्वारन्टीन कर दिया था। ADG पुलिस मुख्यालय के लेटर के बाद BMC ने विनय तिवारी का क्वारन्टीन खत्म किया है।

सीबीआई टीम जाएगी मुंबई

सुशांत केस की छानबीन के लिए सीबीआई की एक टीम जल्द ही मुंबई रवाना हो सकती है। मुंबई की सीबीआई की लोकल ब्रांच इस टीम को लॉजिस्टिक सपोर्ट मुहैया कराएगी। एडिशनल एसपी अनिल यादव को इस मामले की जांच के लिए इंवेस्टिगेटिंग ऑफिसर बनाया गया है। कल ही सीबीआई ने सुशांत सुसाइड केस में रिया चक्रवर्ती समेत कुल 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। सीबीआई ने रिया के परिवार के साथ ही उसके करीबियों और एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पटना लौटी बिहार पुलिस

वहीं मुंबई गई बिहार पुलिस की टीम पटना लौट आई है। पटना पुलिस की टीम ने अपनी रिपोर्ट पटना के एसएसपी को सौप दी है। रिपोर्ट मे छानबीन के बारे में जानकारी दी गई हैं, खासकर रिया चक्रवर्ती और उसके परिवार वालो के बारे में भी रिपोर्ट दी गई है। सूत्रों का दावा पुलिस को काफी ठोस सबूत हाथ लगे हैं। बताया जा रहा है कि सुशांत रिया से परेशान था। इसके अलावा परिवारवालों के इस आरोपों में भी दम था कि रिया सुशांत को परिवार से दूर रखना चाहती थी।

ED करेगी रिया से पूछताछ

सुशांत की पूर्व गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से आज ईडी पूछताछ करने वाली है। ईडी ने मनी लॉड्रिंग केस में रिया को पूछताछ करने के लिए आज सुबह मुंबई दफ्तर पर पेश होने के लिए बुलाया है। इससे पहले ईडी रिया की करीबी सैमुअल मिरांडा और उसके सीए का बयान भी दर्ज कर चुकी है। माना जा रहा है कि ईडी रिया के खातों से होने वाले लेनदेन के बारे में जानकारी मांग सकती है।

इससे पहले ED दो बार रिया की करीबी सैमुअल मिरांडा से दो बार पूछताछ कर चुकी है। मिराडा से कल ED ने 9 घंटे तक पूछताछ की गई। आप को बता दें सुशांत के पिता ने आरोप लगाया था कि सुशांत के खातों से तकरीबन 15 करोड़ रुपए गायब हो गए थे। इस मामले को लेकर ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया था, जिसपर अब रिया चक्रवर्ती से ईडी जानकारी हासिल करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *