कांग्रेस के तेज-तर्रार प्रवक्ता राजीव त्यागी का दिल का दौरा पड़ने से निधन

कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी का निधन हो गया है। राजीव त्यागी की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। मिली जानकारी के अनुसार उनकी मृत्यु हार्ट अटैक के कारण हुई है। राजीव त्यागी शाम पांच बजे एक टीवी चैनल पर डिबेट में बैठे थे उस समय उन्हें हल्की परेशानी महसूस हुई थी मगर वह स्वस्थ थे। शाम होते-होते यह बुरी खबर आ गई कि राजीव त्यागी का निधन हार्ट अटैक के कारण हो गया है। राजीव त्यागी को गंभीर हालत में गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राजीव त्यागी कांग्रेस के तेज-तर्रार प्रवक्ता थे और टीवी चैनलों पर डिबेट में प्रभावशाली तरीके से पार्टी का पक्ष रखते थे।

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने ट्वीट कर कहा, ‘विश्वास नहीं हो रहा है कांग्रेस के प्रवक्ता मेरे मित्र श्री राजीव त्यागी हमारे साथ नहीं है। आज 5 बजे हम दोनो ने साथ में टीवी चैनल पर डिबेट भी किया था। जीवन बहुत ही अनिश्चित है… अभी भी शब्द नहीं मिल रहें। हे गोविंद राजीव जी को अपने श्री चरणो में स्थान देना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *