जीमेल सेवा हो रही बहाल, सभी की समस्याओं का जल्द हो जाएगा समाधान : गूगल

गूगल ने गुरुवार को कहा कि उसकी जीमेल सेवा को कुछ उपयोकर्ताओं के लिए बहाल कर दिया गया है और निकट भविष्य में सभी प्रभावितों की समस्याओं को दूर कर दिया जाएगा। दुनिया के विभिन्न हिस्सों में आज सुबह से जीमेल सेवा का इस्तेमाल करने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान उपयोगकर्ताओं ने लॉगइन न कर पाने, अटैचमेंट नहीं होने और संदेश पाने में दिक्कत आने जैसी शिकायतें की हैं।

जीसूट स्टेटस डैशबोर्ड ने बृहस्पतिवार सुबह बताया कि कंपनी जीमेल में समस्या की रिपोर्ट पर जांच कर रही है। डैशबोर्ड गूगल की विभिन्न सेवाओं के प्रदर्शन के बारे में जानकारी देता है।  जीसूट ने 1510 बजे (अंतरराष्ट्रीय मानक समय) अपनी ताजा जानकारी में कहा, ”कुछ उपयोगकर्ताओं के लिए जीमेल सेवा बहाल की जा चुकी है, और हमें निकट भविष्य में सभी उपयोगकर्ताओं के लिए समाधान की उम्मीद है। गौरतलब है कि यह समयसीमा अनुमानित है और इसमें बदलाव हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *