Bhojpuri Song: काजल राघवानी और खेसारी बना रहे हैं ‘प्यार का मौसम’

लखनऊ। खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं। खेसारी लाल की फैन फॉलोइंग दिनों दिन बढ़ती ही जा रही है। खेसारी के फैंस उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। खेसारी लाल यादव एक्टिंग के साथ-साथ अपनी गायकी के लिए भी जाने जाते हैं। खेसारी लाल का हर गाना सोशल मीडिया पर धमाल मचा देता है। साथ ही भोजपुरी सिनेमा में हिट एक्ट्रेस काजल राघवानी और खेसारी लाल साथ हों तो फिल्म हिट ही साबित होती है।

हाल ही में खेसारी और काजल राघवानी का एक पुराना गाना सोशल मीडिया पर खुद पसंद किया रहा है। इस गाने का नाम है ‘प्यार का मौसम’। ये फिल्म ‘जानेमन’ का गाना है।

यहां देखें इस रोमांटिक भोजपुरी गाने का वीडियो-

बता दें के इस गाने को अब तक 10 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने को टी-सीरीज हमार भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया गया था। इन दोनों की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा की सबसे हिट जोड़ी में शुमार है। जिस फिल्म या गाने में ये दोनों एक साथ नजर आ जाते हैं वह सुपरहिट लिस्ट में शामिल हो जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *