बड़ी खबर- अब अमेजन से बुक कर सकेंगे ट्रेन की टिकट, साथ में मिलेंगे कई फायदे - News Detail

बड़ी खबर- अब अमेजन से बुक कर सकेंगे ट्रेन की टिकट, साथ में मिलेंगे कई फायदे

नई दिल्ली. अमेजन इंडिया (Amazon) के जरिए अब ट्रेन की टिकट भी बुक की जा सकेगी. इसके लिए अमेजन और IRCTC ने साझेदारी की है. अमेजन अपनी बेवसाइट पर टिकट रिजर्वेशन कराने पर पहली ट्रेन टिकट बुकिंग पर 10 फीसदी कैशबैक देगी जो कि 100 रुपए तक है. वहीं, प्राइम मेंबर्स को 12 फीसदी कैशबैक मिलेगा. कैशबैक ऑफर सीमित अवधि के लिए मान्य है. नए फीचर के तहत शुरुआती अवधि के लिए कंपनी ने सर्विस व पेमेंट गेटवे ट्रांजेक्शन चार्जेस से छूट दी है. बता दें कि यह एक लिमिटेड पीरियड ऑफर होगा. अमेजन का ट्रेन टिकट बुकिंग फीचर एंड्रॉयड व आईओएस दोनों तरह के ऐप यूजर्स के​ लिए उपलब्ध है.
एक बार में कितनी टिकट होंगी बुक- अमेजन के प्लेटफॉर्म पर आप एक बार में 6 लोगों के लिए ट्रेन टिकट बुक कर सकेंगे. तत्काल टिकट बुकिंग के मामले में एक ट्रांजेक्शन में 4 लोगों के लिए टिकट बुक की जा सकती है. टिकट को यात्रा से 120 दिन पहले तक एडवांस में बुक किया जा सकता है.
बता दें कि लगभग डेढ़ साल पहले अमेजन ने अपने प्लेटफॉर्म के जरिए फ्लाइट टिकट बुक करने की सुविधा शुरू की थी. उसके बाद नवंबर 2019 में बस टिकट बुकिंग का फीचर एड किया. अब कंपनी ने ग्राहकों को रिजर्व्ड ट्रेन टिकट बुक करने की सुविधा भी दे दी है. अमेजन पर कैसे होगी ट्रेन की टिकट बुक- अमेजन पे पर एक अन्य ट्रेवल कैटेगरी को जोड़ा गया है, जहां ग्राहकों के लिए फ्लाइट, बस और ट्रेन टिकट की बुकिंग के लिए वन-स्टॉप-शॉप की पेशकश की जाती है.यहां से टिकट बुक करने पर आपको इसी ऐप पर पीएनआर स्टेट्स चेकिंग, लाइव ट्रेन ट्रैकिंग, टिकट डाउनलोडिंग, कैंसलिंग की सुविधा भी मिलेंगी. वहीं, अमेजन पे से पेमेंट करने वाले ग्राहकों को टिकट कैंसिल होने पर तत्काल रिफंड मिलेगा.आपको बता दें कि अमेजन ऐप पर अमेजन पे टैब में ट्रैवल कैटेगरी के तहत फ्लाइट, बस और ट्रेन टिकट बुकिंग फीचर मौजूद है.

अमेजन पर तुरंत मिलेगा रिफंड- अमेजन पे बैलेंस का इस्तेमाल कर बुक की गई ट्रेन टिकट को कैंसिल करने पर या बुकिंग फेल होने पर ग्राहकों को तुरंत रिफंड हासिल होगा.

कैसे और कहां से होगी ट्रेन टिकट-अमेजन का ट्रेन टिकट बुकिंग फीचर एंड्रॉयड व iOS दोनों तरह के ऐप यूजर्स के​ लिए उपलब्ध है. अमेजन ऐप पर अमेजन पे टैब में ट्रैवल कैटेगरी के तहत फ्लाइट, बस और ट्रेन टिकट बुकिंग फीचर मौजूद है.

यूजर आसानी से रेल यात्रा का रूट, यात्री की तारीख आदि सिलेक्ट कर सकते हैं और उनके सामने सभी उपलब्ध ट्रेनों की लिस्ट आ जाएगी.

पेमेंट के लिए अमेजन पे बैलेंस/अमेजन पे ICICI क्रेडिट कार्ड या अन्य डिजिटल पेमेंट माध्यम का इस्तेमाल किया जा सकता है. अमेजन से बुक की गई ट्रेन टिकट कैंसिल करने के लिए ‘योर ऑर्डर्स’ सेक्शन में जाकर ऐसा किया जा सकता है. बुक हो चुकी टिकट भी इसी सेक्शन में दिखेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *