जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट फेल, चार घंटे अटकी रहीं आठ मरीजों की सांसें  - News Detail

जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट फेल, चार घंटे अटकी रहीं आठ मरीजों की सांसें 

हरिद्वार जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट अचानक फेल होने से यहां भर्ती आठ संदिग्ध कोरोना मरीजों की सांसें चार घंटे तक अटकी रहीं। प्लांट फेल होने की सूचना से जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन फानन सात मरीजों को अन्य अस्पतालों में शिफ्ट किया गया जबकि एक मरीज ने बाबा बर्फानी कोविड अस्पताल जाने से इनकार कर दिया। गनीमत की बात यह है कि सभी मरीजों की हालत स्थिर है।

रुड़की के एक निजी अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म होने से पिछले दिनों पांच कोरोना मरीजों ने दम तोड़ दिया था। इससे जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की किरकिरी हुई थी। मामले की मजिस्ट्रेटी जांच भी शुरू की गई है। यह मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि रविवार रात हरिद्वार के जिला अस्पताल में भी ऑक्सीजन प्लांट अचानक फेल हो गया। ऑक्सीजन की सप्लाई बंद होने से यहां भर्ती आठ संदिग्ध कोरोना मरीजों की सांसें उखड़ने लगीं। दम घुटने पर मरीजों ने फोन से परिजनों को सूचना दी। सूचना पर अस्पताल में हड़कंप मच गया। ड्यूटी पर तैनात डॉ. चंदन मिश्रा ने स्टाफ की मदद से आठ मरीजों के लिए ऑक्सीजन सिलिंडर की व्यवस्था की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *