सरकार के खिलाफ प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में आज हल्ला बोलेगी आम आदमी पार्टी - News Detail

सरकार के खिलाफ प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में आज हल्ला बोलेगी आम आदमी पार्टी

तीरथ सरकार के 100 दिन होने पर आम आदमी पार्टी शुक्रवार को प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में प्रदर्शन कर सरकार पर हल्ला बोलेगी। पार्टी का कहना है कि सरकार ने 100 दिन के कार्यकाल में प्रदेश की जनता के साथ छलावा किया गया। 

प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता में आप नेता रविंद्र जुगरान ने कहा कि 10 मार्च को त्रिवेंद्र सिंह रावत को हटाकर भाजपा ने तीरथ सिंह रावत को नया मुख्यमंत्री बनाया गया था। तीरथ सरकार भी रोजगार, महंगाई, बिजली, पानी और विकास के मुद्दे पर विफल साबित हुई है। कोरोना काल में संक्रमित मरीजों को बेहतर इलाज देने में सरकार फेल साबित हुई। हरिद्वार में बड़े स्तर पर रैपिड एंटीजन टेस्ट फर्जीवाड़ा किया गया। मुख्यमंत्री पद संभालते ही मुख्यमंत्री ने देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड और गैरसैंण कमिश्नरी पर पुनर्विचार करने की घोषणा की थी, लेकिन आज तक सरकार इस पर फैसला नहीं ले पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *