मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को अचानक दिल्ली से आया बुलावा

प्रदेश भाजपा के तीन दिवसीय चिंतन शिविर से लौटे मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को अचानक दिल्ली से बुलावा आ गया। बुधवार को मुख्यमंत्री के कई कार्यक्रम तय थे। ये सभी कार्यक्रम रद्द कर मुख्यमंत्री बुधवार को दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री को भाजपा संगठन की ओर से बुलाया गया है। हालांकि इसकी ठोस वजह नहीं बताई जा रही है। सूत्रों का मानना है कि केंद्रीय नेतृत्व मुख्यमंत्री से उपचुनाव को लेकर आगे की रणनीति तय कर सकता है। बताते हैं कि इस मसले पर चिंतन शिविर में भी पार्टी के कोर ग्रुप के कुछ प्रमुख नेताओं के बीच चर्चा हो चुकी है। अब इस विषय पर केंद्रीय नेतृत्व मुख्यमंत्री से चर्चा करेगा। प्रदेश में विधानसभा की दो सीटें खाली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *