दैनिक मामलों में गिरावट जारी, बीते 24 घंटे में मिले 39,796 नए केस - News Detail

दैनिक मामलों में गिरावट जारी, बीते 24 घंटे में मिले 39,796 नए केस

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के तहत आने वाले दैनिक मामले भले ही 50 हजार से नीचे आ रहे हों लेकिन दूसरी लहर के दौरान मृत्युदर में तेज उछाल आया। कोरोना के दैनिक मामलों में तेज गिरावट को देखते हुए दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है। हालांकि कुछ राज्य ऐसे भी हैं, जहां अभी संपूर्ण लॉकडाउन जारी है, क्योंकि वहां कोरोना के दैनिक मामले बढ़े हुए सामने आ रहे हैं। मिजोरम में 24 घंटे में सामने आए 91 नए मामले, 95 मरीजों की हुई मौत। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 39,796 मामले सामने आए और 723 मरीजों की मौत हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *