दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन पर 12 से 15 जुलाई के बीच यात्री सेवाओं में फेरबदल

दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन पर मयूर विहार पॉकेट-1 से त्रिलोकपुरी के बीच जारी ओएचई वर्क (ओवरहेड इक्विपमेंट इंटरलॉकिंग वर्क) के चलते 12 से 15 जुलाई के बीच इस रूट की मेट्रो सेवाओं में फेरबदल किया गया है।

इन दिनों पिंक लाइन पर मजलिस पार्क से मयूर विहार फेज-1 सेक्शन और आईपी एक्सटेंशन से मौजपुर-शिव विहार सेक्शन तक ट्रेन सेवाएं रोजाना की तरह जारी रहेंगी जबकि आईपी एक्सटेंशन से त्रिलोकपुरी के बीच और मयूर विहार फेज-1 से मयूर विहार पॉकेट-1 स्टेशनों के बीच मेट्रो सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी। वहीं, मंडावली पश्चिम, विनोद नगर, पूर्वी विनोद नगर मयूर विहार फेज-2, त्रिलोकपुरी और मयूर विहार पॉकेट-1 स्टेशन बंद रहेंगे। डीएमआरसी की तरफ से शनिवार को जानकारी दी गई है कि इस अवधि में टर्मिनल स्टेशनों मयूर विहार फेज-1 और आईपी एक्सटेंशन से पहली और आखिरी मेट्रो का समय पहले के जैसे ही होगा। पिंक लाइन मेट्रो के भीतर भी किए गए फेरबदल की घोषणा लगातार होती रहेगी। पिंक लाइन पर सामान्य मेट्रो सेवाएं 16 जुलाई से फिर से शुरू की जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *