उत्तर भारत में 21 जुलाई तक भारी बारिश - News Detail

उत्तर भारत में 21 जुलाई तक भारी बारिश

देशभर में मानसून के आने के बाद अगले एक हफ्ते तक उत्तर भारत में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि पूरे उत्तर भारत में 18 से 21 जुलाई तक भारी बारिश होगी, जबकि पश्चिमी क्षेत्रों में यह हालात 23 जुलाई तक बने रहेंगे।

विभाग ने कहा है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के फिर से सक्रिय होने के बाद उत्तरी क्षेत्र सहित देश के कई हिस्सों में अगले छह-सात दिनों में भारी बारिश होगी। मानसून का सबसे ज्यादा प्रभाव दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के क्षेत्रों में पड़ेगा। यहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र (जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड) में आगे भी भारी बारिश जारी रहेगी। वहीं, उत्तर-पश्चिम भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, यूपी और उत्तरी मध्यप्रदेश में भी 18 से 21 जुलाई तक जबरदस्त बारिश होगी। इसके बाद इन क्षेत्रों में बारिश घटने का अनुमान है। पश्चिमी और दक्षिण भारत में भी भारी बारिश होने की संभावना है। अगले पांच-छह दिनों के दौरान पश्चिमी तट और आसपास के क्षेत्रों में घनघोर बारिश जारी रहने का अनुमान है।

महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होगी। 18-19 जुलाई को उत्तराखंड के दूरदराज क्षेत्रों  और 19 जुलाई को यूपी के उत्तर-पश्चिमी भागों में।में भारी बारिश की संभावना है। 18 और 19 जुलाई को दिल्ली और चंडीगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *