27 जुलाई तक बढ़ सकता है कोविड कर्फ्यू, सरकार आज जारी करेगी एसओपी - News Detail

27 जुलाई तक बढ़ सकता है कोविड कर्फ्यू, सरकार आज जारी करेगी एसओपी

उत्तराखंड में कम होते जा रहे कोरोना मामलों के बावजूद सरकार बहुत ज्यादा ढीलाई देने के मूड में नहीं है। शासन के सूत्रों के मुताबिक कोविड कर्फ्यू 27 जुलाई तक बढ़ सकता है। इसके लिए आपदा प्रबंधन विभाग आज सोमवार को एसओपी जारी करेगा।

20 जुलाई से बढ़ाया जाने वाला कोविड कर्फ्यू 27 जुलाई की सुबह छह बजे तक बढ़ सकता है। संभावना है कि इसमें पुरानी एसओपी जैसी ही व्यवस्थाएं रहेंगी। विवाह समारोह और शवयात्रा में 50 लोगों को ही शामिल होने की अनुमति रहेगी। जबकि सभी शिक्षण, प्रशिक्षण संस्थान फिलहाल बंद ही रहेंगे। ऑनलाइन कक्षाओं या डिस्टेंस लर्निंग की अनुमति होगी। कोचिंग संस्थान फिलहाल 50 प्रतिशत क्षमता के साथ ही चलेंगे। सामाजिक, राजनीतिक, मनोरंजन, शैक्षिक, सांस्कृतिक गतिविधियां फिलहाल बंद रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *