उत्तराखंड मौसम: अगले 24 घंटे लिए ऑरेंज अलर्ट जारी - News Detail

उत्तराखंड मौसम: अगले 24 घंटे लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम के बदले मिजाज के चलते मैदान से लेकर पहाड़ तक अगले 24 घंटे में बहुत भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों में राज्य के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होगी।

गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सुवारू 
देहरादून में शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक रुक-रुक कर बारिश जारी है। मसूरी शहर में शनिवार को बादल छाए रहे। यहां शुक्रवार देर रात से बारिश हो रही थी। डोईवाला में भी रुक-रुक कर बारिश हो रही है। गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात हेतु सुचारू हैं। हरिद्वार में फिलहाल बादल छाए हैं। यहां शुक्रवार रात भर बारिश होती रही। चीन-भारत सीमा को जोड़ने वाला जोशीमठ-मलारी हाईवे पिछले आठ दिनों से बंद पड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *