कांग्रेस दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम में हंगामा

मसूरी में आयोजित कांग्रेस दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम में हंगामा हो गया। इस कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी मौजूद थे।

जानकारी के मुताबिक कांग्रेस नेता मेघ सिंह कंडारी का कार्यक्रम संचालक द्वारा नाम नहीं लिए जाने से वह नाराज हो गए। जिसके बाद नाराज मेघ सिंह के समर्थकों ने हंगामा कर दिया। इस दौरान समर्थकों ने मेघ सिंह को कंधे पर बैठाकर मंच पर बैठाया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के हस्तक्षेप का बाद मामला शांत हुआ।

मेघ सिंह कंडारी के समर्थकों ने कार्यक्रम संचालक और आयोजकों को खरी-खोटी सुनाई। इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष गौरव अग्रवाल के खिलाफ नारे भी लगाए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *