उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर राजनाथ - News Detail

उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर राजनाथ

देहरादून। देश के गृहमंत्री राजनाथ तीन दिन के उत्तराखंड दौरे पर गुरुवार शाम को देहरादून पहुंचे। गुरुवार को वह मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री अकादमी में एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। शुक्रवार को वह बदरीनाथ धाम के दर्शन करने के साथ ही सीमा क्षेत्र का भी दौरा करेंगे।

आज शाम करीब 5:55 बजे गृहमंत्री राजनाथ सिंह मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी पहुंचे। कुछ देर आराम करने के बाद वह अकादमी का निरीक्षण करेंगे। रात्रि 9.30 बजे वह 92वें फाउंडेशन कोर्स के प्रशिक्षु एवं फेज 5 के सेवारत अधिकारियों के साथ रात्रि भोजन करेंगे।

शुक्रवार को सुबह 10 से 12 बजे तक वह फाउंडेशन कोर्स के प्रशिक्षु एवं फेज 5 के अधिकारियों को संबोधित करेंगे। दोपहर करीब 12.40 बजे वह बदरीनाथ के लिए रवाना होंगे। गृहमंत्री की सुरक्षा के लिए लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।  चमोली में सैन्य अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे। शनिवार को वह चमोली से सीधे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे और दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *