ओमिक्रॉन: उत्तराखंड में सामने आए तीन नए मामले - News Detail

ओमिक्रॉन: उत्तराखंड में सामने आए तीन नए मामले

उत्तराखंड में कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन के तीन और नए मामले मिलने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। सोमवार को देहरादून में दो बुजुर्ग और हरिद्वार में एक युवक ओमिक्रॉन संक्रमित पाया गया। तीन संक्रमित यमन और दुबई से लौटे हैं। जबकि लंदन से लौटी एक महिला की ओमिक्रॉन की रिपोर्ट निगेटिव आई है। प्रदेश में अब तक ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या चार हो गई है।

उत्तराखंड में ओमिक्रॉन के मामले बढ़ने से स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया है। हरिद्वार व देहरादून में ओमिक्रॉन के तीन नए संक्रमित मिले हैं। हरिद्वार में यमन से लौटा 28 वर्षीय युवक की मेला चिकित्सालय हरिद्वार कोविड आरटीपीसीआर जांच की गई थी। जिसमें युवक संक्रमित मिला था। इसके बाद कोविड सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया था। जिसमें ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है। संक्रमित युवक को आइसोलेट किया गया है।

वहीं, दुबई से लौटे देहरादून के राजपुर रोड निवासी 74 वर्षीय पुरुष और 65 वर्षीय महिला के कोविड सैंपल की ओमिक्रॉन पाजिटिव रिपोर्ट आई है। जबकि 11 दिसंबर को लंदन से देहरादून आई 34 वर्षीय विदेशी महिला की ओमिक्रॉन की निगेटिव रिपोर्ट आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *