विद्या की फिल्म को मिला 'यू' सर्टिफिकेट - News Detail

विद्या की फिल्म को मिला ‘यू’ सर्टिफिकेट

मुम्बई। अभिनेत्री विद्या बालन की आने वाली फिल्म ‘तुम्हारी सुलू’ को हाल ही में सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन से ‘यू’ सर्टिफिकेट मिला है। फिल्म में विद्या एक ऐसी हाउसवाइफ का किरदार निभा रही हैं, जो आगे चलकर रेडियो जॉकी बन जाती है।

सुरेश त्रिवेणी की यह फिल्म अब एक हफ्ते पहले रिलीज हो रही है। पहले यह फिल्म 24 नवंबर को रिलीज होनी थी लेकिन अब यह फिल्म 17 नवंबर को रिलीज होगी। यह पहला मौका नहीं है जब फिल्म की रिलीज डेट खिसकाई गई हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *