पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ब्रेन ड्रेन को रोकने और नौकरियों के लिए विदेशियों के आवेदन वाले बयान की विपक्ष ने आलोचना की है। कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैरा ने कहा कि पहले हमारे घर को व्यवस्थित करने पर जोर दीजिए। दरअसल, आप की शानदार जीत के बाद सीएम मान राज्य में नई योजनाओं को तैयार करने की कोशिश कर रहे हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि बड़ी संख्या में छात्र करियर के लिए विदेश जाने की खातिर काफी पैसा खर्च कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “इस बार भी साढ़े तीन लाख बच्चों के विदेश जाने की संभावना है। यहां से अकेला बच्चा ही नहीं विदेश जाता है, बल्कि उसके साथ 15 लाख रुपए भी जाते हैं। हमें भरोसा करना होगा कि हम इसे ठीक कर सकते हैं। मैं आपको आश्वासन दे रहा हूं।”