जरूरतमंदों को कम्बल बाँटकर मनाया नववर्ष

देहरादून। अपने सपने के वोलेंटियर्स ने देहरादून के अलग-अलग स्थानों पर सडक फुटपाथ पर सोये लोगों को कम्बल बांटकर अपना नववर्ष मनाया। संस्था ने अपने क्लेमनटाउन स्थित कार्यलय से घंटाघर और फिर चकराता रोड से बल्लूपुर चौक तक तक यह अभियान चलाया। यह कम्बल संस्था ने देहरादून के आम नागरिकांे से एकत्रित किये थे। इस अभियान को करने का उद्देश्य यही था की सभी लोगों को जीने का हक है एवं इस ठिठुरती सर्दी में एक भी व्यक्ति की ठंड से मृत्यु हम सब के लिए शर्मनाक है। संस्था अध्यक्ष अरुण कुमार यादव ने जानकारी दी की संस्था का यह अभियान हो सकता है समाज के और लोगों को जागरूक करे जिससे कि जरूरतमंद लोगों की मदद हो सके। साथ ही उन्होंने संस्था के वोलेंटियर्स का आभार प्रकट किया, जो हर वर्ष अपना नववर्ष इसी तरह अलग अंदाज में मना कर समाज के निराश्रित तबके की मदद करके करते है। सचिव हिमांशु शर्मा एवम उपसचिव विकास चौहान ने कम्बल भेंट करने वाले देहरादून के आम नागरिको का आभार प्रकट किया। संस्था के इस अभियान की कमान सम्भाल रहे बद्री विशाल ने बताया की कॉलेजों की पढाई के साथ-साथ कैसे उन्होंने सामंजस्य बैठाकर इस प्रोजेक्ट के माध्यम से पहले गर्म कपड़े और कम्बल एकत्रित किए और अब उन्हें शहर के विभिन्न स्थानों पर पंहुचा रहे है। इस अभियान में अध्यक्ष अरुण कुमार यादव, सचिव हिमांशु शर्मा, उपसचिव विकास चौहान, प्रोजेक्ट प्रबन्धक बद्री विशाल, विलाल खान, उपाध्यक्ष प्रियंका बहल, हिमांशु, सोनम, अर्शी, ज्योति, सुमित सिंह, आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *