तेंदुलकर की बेटी से करता था छेड़छाड़, गया जेल

कोलकाता, एजेंसी। फेमस क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा के साथ छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। सारा तेंदुलकर ने एक युवक के खिलाफ बार-बार फोन करके परेशान करने, अपशब्दों, अपहरण की धमकी आदि की शिकायत की थी। इस संबंध में पश्चित बंगाल और मुंबई पुलिस ने संयुक्त रूप से आरोपी को कोलकाता से गिरफ्तार किया है।
आरोपी की पहचान बंगाल के देवकुमार मैती के तौर पर हुई है। मुंबई पुलिस ने कोलकाता पुलिस के सहयोग से इसे गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस आरोपी देवकुमार मैती को पूछताछ के लिए मुंबई ला रही है। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी देवकुमार मैती पेशे से आर्टिस्ट है। उसका दावा है कि वह सारा तेंडुलकर से ‘प्यार’ करता है और उनसे शादी करना चाहता है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पूछताछ में बताया कि कुछ महीने पहले वह किसी काम से मुंबई आया था। तभी उसे सारा तेंडुलकर का नंबर मिला और वह सारा को फोन करने लगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *