भारी तूफान से यमुना घाटी के दो स्कूलों की उडी छत, रात को चार घंटे बंद रहा यमुनोत्री हाईवे

उत्तरकाशी: गत रात चले भारी तूफान से यमुना घाटी में दो स्कूलों की छत उड़ गई। साथ ही यमुनोत्री हाईवे रात को चार घंटे बंद रहा। वहीं यमुना घाटी की बिजली भी गुल रही।

गुरुवार की रात नौ बजे के करीब तेज तूफान चला। तूफान चलने से यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के खरादी राजतर के पास पेड़ गिरा। इससे राष्ट्रीय राजमार्ग चार घंटे बंद रहा। मार्ग बाधित होने से बडकोट की ओर आ रहे यात्रियों व स्थानीय लोगों के वाहन तथा स्याना चट्टी की ओर जाने वाले एक दर्जन वाहन फंसे।

वहीं नौगांव ब्लॉक में जूनियर हाईस्कूल दारसौ तथा प्राथमिक विद्यालय मुगरसंति की छत उड़ गई। तहसील बड़कोट के ग्राम पंचायत नगांणगांव में भारी तूफान व आंधी चलने से शादी समारोह में गए दो ग्रामीण घायल हो गए। इनमें से एक व्यक्ति को उपचार के लिए बड़कोट अस्पताल लाया गया। तूफान के कारण बिजली लाइन पर भी फाल्ट आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *