बाइक मांग रहा था दूल्हा, दुल्हन की शिकायत पर गिरफ्तार

उमरिया। शादी में बाइक नहीं मिलने पर नाराज दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया। लड़की पक्ष के लोगों ने बहुत मनाने की कोशिश की लेकिन वह राजी नहीं हुआ।

इस पर लड़की पक्ष ने पुलिस में शिकायत कर दी। दुल्हन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित दूल्हे को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत मिल गई। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के खड़गांव से ईश्वर सिंह पिता भूपदेव सिंह की बारात 19 अप्रैल को उमरिया जिले के नौरोजाबाद के ग्राम देवगवां आई थी। बारात लगने के बाद दूल्हा बाइक लेने की जिद पर अड़ गया। लड़की की मां और उसके दोनों भाइयों ने उसे समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद बाराती धीरे-धीरे लौटने लगे। दूल्हे के तैयार नहीं होने पर लड़की पक्ष ने पुलिस को सूचना दी। कुछ देर में ही टीआई आरबी सोनी पुलिस बल के साथ पहुंचे लेकिन दूल्हा बाइक की मांग पर अड़ा रहा। इस पर पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *