युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर दो साल तक किया दुष्कर्म

देहरादून: थाना क्लेमेनटाउन में युवती के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि एक युवक ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर दो साल तक दुष्कर्म किया, लेकिन बाद में शादी से इंकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक थाना क्लेमेनटाउन अंतर्गत एक युवती की शुभम उर्फ आकाश पुत्र अशोक कुमार निवासी चर्च रोड क्लेमेनटाउन के साथ जान-पहचान थी। इसी बीच आरोपित ने युवती को शादी का झांसा दिया और उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।

पीड़िता के मुताबिक आरोपित ने उसके साथ दो साल से अधिक समय तक दुष्कर्म किया। बताया कि इस बीच पीड़िता के माता-पिता का देहांत हो गया। इसके बाद जब उसने शुभम से शादी की बात की तो उसने इंकार कर दिया। जब उस पर दबाव बनाया तो उसने मारपीट के साथ ही उसे जान से मारने की धमकी दी।

एसओ क्लेमेनटाउन दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के बाद आरोपित शुभम के खिलाफ दुष्कर्म व मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *