फिल्म भारत में सलमान के साथ फिर नज़र आएंगी कटरीना कैफ

मुंबई। सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म भारत को लेकर सुर्खियों में हैं। दबंग टूर के आने के तुरंत बाद सलमान ने इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी। फिल्म में पहले प्रियंका चोपड़ा थी लेकिन वे अब इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। तो उनकी जगह कटरीना कैफ फिल्म में सलमान के साथ एक बार फिर नज़र आएंगी। खास बात यह है कि, कटरीना कैफ की फिल्म में एंट्री होने के बाद सलमान खुश हैं।

जी हां, यह हम नहीं बल्कि सलमान खान खुद कह रहे हैं। क्योंकि, सलमान का ट्विट की सबकुछ बया कर रहा है। सलमान खान ने फिल्म भारत में कटरीना कैफ का अलग अंदाज में स्वागत किया है। सलनाम खान ने ट्विट करते हुए लिखा है कि, एक सुंदर और सुशील लड़की जिसका नाम है कटरीना कैफ, स्वागत है आपका भारत की जिंदगी में। यह लिखते हुए उन्होंने कटरीना का एक खूबसूरत फोटो भी शेयर किया है।

आपको बता दें कि, फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर ने ही यह जानकारी ट्विट के माध्यम से दी थी कि प्रियंका चोपड़ा फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। यह शेयर करते हुए उन्होंने निक शब्द का इस्तेमाल किया था। लेकिन कारण नहीं बताया था। इसलिए यह कयास लगाए जा रहे थे कि निक शब्द का उपयोग अमेरिकी सिंगर निक जोनास के संदर्भ में किया हो जिनके साथ प्रियंका के अफेयर की अफवाह है। बताया जा रहा है कि, प्रियंका और निक जल्द शादी कर सकते हैं। कुछ दिन पहले अमेरिका से ये दोनों भारत आए थे और गोवा भी गए थे। इस बीच मीडिया में इन दोनों को लेकर खूब खबरें बनी थी। खैर, कटरीना कैफ की एंट्री के बाद अली अब्बास जफर ने भी ट्विट करते हुए लिखा कि कटरीना फिल्म भारत में लाइफलाइन वाला किरदार निभा रही हैं। मेरे ब्रदर की दुल्हन और टाइगर जिंदा है के बाद यह तीसरा कोलेबोरेशन है।

बताते चलें कि, फिल्म भारत की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस फिल्म में सलमान खान, कटरीना कैफ के साथ दिशा पाटनी भी हैं। दिशा पटानी, जो कि फिल्म में सर्कस में कलाबाज़ियां दिखने वाली लड़की की भूमिका में हैं, उन्होंने भारत फिल्म में अपने किरदार को लेकर हाल ही में खुलासा किया था। उन्होंने अपने किरदार का नाम एक अलग ही अंदाज में रिविल किया था। वह फिल्म में राधा नाम का किरदार निभा रही हैं और उन्होंने अपनी तस्वीर के साथ राधा नाम के किरदार की जानकारी दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *