नाहन : पावटा साहिब में रविवार दोपहर यमुना नदी में डूबने से युवक की मौत हो गई। उत्तराखंड के देहरादून निवासी 24 वर्षीय सूर्या पुत्र सोमप्रकाश परिजनों के साथ यमुनाघाट पर नदी में नहाने के लिए गया था। नहाते समय अचानक युवक नदी में डूब गया। यह हादसा यमुनाघाट मंदिर के समीप हुआ। गोताखरों को दो घंटों की तलाश के बाद युवक का शव मिला। हादसे की सूचना मिलते ही पावटा साहिब पुलिस व उत्तराखंड पुलिस भी मौके पर पंहुच गई थी। साथ ही फायर ब्रिगेड व 108 एंबुलेंस भी घटना स्थल पर पहुंची। डीएसपी पावटा साहिब प्रमोद चौहान ने बताया पोस्टर्माटम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।