जज की पत्नी-बेटा हत्याकांड में नया मोड़ - News Detail

जज की पत्नी-बेटा हत्याकांड में नया मोड़

नई दिल्ली। एडिशनल सेशन जज कृष्णकांत की पत्नी रितु उर्फ रेणु व बेटे ध्रुव की हत्या की जांच विशेष जांच दल (एसआइटी) करेगा। इस बीच पुलिस ने इस मामले की जांच की कड़ी में आरोपी महिपाल की मां और अन्य करीबी को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि हत्या के मामले मों दोनों से पूछताछ की जा रही है।  बताया जा रहा है कि महिपाल की शादीशुदा जिंदगी में भी सब ठीक नहीं चल रहा था।वहीं, जज कृष्णकांत शर्मा की पत्नी और बेटे को सरेआम गोली मारनेवाले गनर महिपाल का मकसद अबतक पता नहीं चल पाया है। वह बार-बार बयान बदलकर पुलिस टीम को भटका रहा है। पुलिस अब उसके ‘गुरु’ और ‘गुरु मां’ की भी तलाश में है, जिनसे महिपाल बेहद प्रभावित था। जज की पत्नी की हत्या और बेटे को गोली मारने वाले इस कांड के पीछे कथित तौर पर छुट्टी और धर्म परिवर्तन की बात भी सामने आ रही है। बता दें कि शनिवार को हुए इस गोलीकांड में जज की पत्नी की मौत हो गई जबकि उनका बेटा ब्रेनडेड है। इस मामले में रविवार पूरे दिन चली पूछताछ के बाद पुलिस 32 साल के महिपाल की मानसिक हालत पर भी गौर कर रही है। पुलिस उसके कथित ‘गुरु’ और ‘गुरु मां’ की भी तलाश में है, जिनका उसपर काफी प्रभाव था। जांच कर रहे सीआईडी अधिकारियों को शक है कि उसका गुरु इंद्रराज सिंह हो सकता है, जिसे पुलिस ने एक बार पहले धर्म परिवर्तन करवाने की शिकायतों के बाद गिरफ्तार किया था।सूत्रों के अनुसार, महिपाल के गुरु इंद्रराज सिंह व गुरु मां की तलाश की जा रही है। 21 अगस्त 2018 को नारनौल के निजामपुर रोड स्थित सांवरिया होटल में छापा मारकर पुलिस ने सीआरपीएफ के जवान समेत 8 लोगों को हिरासत में लिया था। इन 8 लोगों में महिपाल की महिला गुरु भी शामिल है। महिपाल के हस्तक्षेप पर पुलिस ने मामूली पूछताछ करके इन आरोपियों को छोड़ दिया था। 11 अगस्त 2015 को नारनौल उपमंडल के गांव भुंगारका में पुलिस ने ग्रामीणों की शिकायत पर छापा मारा था।इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी इंद्रराज सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया। इंद्रराज सिंह के द्वारा ही महिपाल इस चक्रव्यूह में फंसा। उसकी मां ने उसका विरोध किया। जब बेटा नहीं माना तो वह भाई के गांव कोसली चली आई। महिपाल महेंद्रगढ़ आकर युवाओं को गुमराह करता रहा। वह कई युवाओं को धर्म परिवर्तन करा चुका है।वहीं, जांच में सामने आया है कि शनिवार दोपहर अडिशनल सेशन जज कृष्णकांत शर्मा की पत्नी और बेटे को गोली मारने की योजना उनके गनर ने 5 दिन पहले ही बना ली थी। आरोपी गनर महिपाल के फोन डीटेल, साथियों से बातचीत और सोशल मीडिया पर उसकी पोस्ट से पुलिस ने ऐसा नतीजा निकाला है। आरोपी महिपाल ने यह भी बताया कि शनिवार सुबह जज के बेटे ध्रुव से उसकी बहस हुई थी। ध्रुव ने उसके सामने पुलिस की तुलना एक जानवर से की थी। इससे वह तिलमिला गया था और उसने जज की पत्नी रितु से कहा था कि अपने बेटे को समझा लें। पुलिस महिपाल की पत्नी व अन्य परिजनों से भी पूछताछ कर रही है। चर्चा है कि आरोपित की उसकी पत्नी से अनबन रहती थी। महिपाल ने जिसके माध्यम से ईसाई धर्म अपनाया, व जिस पादरी से वह हमेशा मिलता था, उसकी भी तलाश की जा रही है।गुरुग्राम में अतिरिक्त जिला जज कृष्णकांत की पत्नी व बेटे पर गोली मारने की घटना को लेकर हरियाणा के पूर्व एडीजी (क्राइम रिकार्ड ब्यूरो) रेशम सिंह का कहना है कि किसी भी सुरक्षाकर्मी की ड्यूटी कहीं भी तीन महीने से अधिक नहीं होनी चाहिए। अधिक समय तक यदि सुरक्षाकर्मी रहता है तो परिवार के सदस्य के रूप में भरोसा पैदा कर लेता है। सुरक्षाकर्मी का जो काम है, वही करने देना चाहिए महिपाल के पड़ोसियों का कहना है कि महिपाल की पत्नी को कई बार उसपर चिल्लाते सुना, लेकिन महिपाल कुछ नहीं बोलता था। पड़ोसियों को घटना की जानकारी हुई तो उन्हें यकीन नहीं हुआ, क्योंकि उनकी नजरों में उससे पहले तक महिपाल साधारण आदमी था कहा जा रहा है कि महिपाल की पत्नी को जब यह पता चला कि वह जज के परिवार पर धर्म परिवर्तन का दबाव डाल रहा है तो वह अपने मायके रोजका चली गई। वहीं महिपाल महेंद्रगढ़ के नांगल चौधरी कस्बे के पास गांव भुगारका का रहने वाला है। उसके मामा ने 11 साल पहले पुलिस में नौकरी लगवाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *