भाजपा सांसद भोला प्रसाद सिंह का निधन

पटना। बिहार के बेगूसराय से भाजपा सांसद भोला प्रसाद सिंह का निधन शुक्रवार की रात करीब 9.30 बजे दिल्ली के राममनोहर लोहिया अस्पताल में हो गया। वे करीब 79 वर्ष के थे तथा कुछ समय से बीमार थे। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अनेक बड़े नेताओं ने श्रद्धांलजि दी। उनका पार्थिव शरीर कुछ देर बाद पटना लाया जाएगा।
दिवंगत सांसद का पार्थिव शरीर अपराह्न दो बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचेगा। इसके उपरांत पार्थिव शरीर को विधानसभा  फिर प्रदेश भाजपा कार्यालय में दर्शनार्थ रखा जाएगा। तत्पश्चात रविवार को बेगूसराय के सिमरिया घाट पर राजकीय सम्‍मान के साथ उनका अंतिम संस्‍कार किया जाएगा। उनके बड़े पुत्र अरुण कुमार मुखाग्नि देंगे | बिहार के बेगूसराय से भाजपा सांसद भोला प्रसाद सिंह का निधन शुक्रवार की रात करीब 9.30 बजे दिल्ली के राममनोहर लोहिया अस्पताल में हो गया। वे करीब 79 वर्ष के थे तथा कुछ समय से बीमार थे। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अनेक बड़े नेताओं ने श्रद्धांलजि दी। उनका पार्थिव शरीर कुछ देर बाद पटना लाया जाएगा। दिवंगत सांसद का पार्थिव शरीर अपराह्न दो बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचेगा। इसके उपरांत पार्थिव शरीर को विधानसभा  फिर प्रदेश भाजपा कार्यालय में दर्शनार्थ रखा जाएगा। तत्पश्चात रविवार को बेगूसराय के सिमरिया घाट पर राजकीय सम्‍मान के साथ उनका अंतिम संस्‍कार किया जाएगा। उनके बड़े पुत्र अरुण कुमार मुखाग्नि देंगे |सांसद भोला सिंह के निधन के बाद देर रात से उन्‍हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा हुआ है। देर रात केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह उनके दिल्‍ली स्थित आवास पर गए। शनिवार की सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्‍यक्ष सुमित्रा महाजन सहित अनेक केंद्रीय मंत्री, सांसद व विधायक तथा अन्‍य गणमान्‍य लोग उन्‍हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

इसके पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीती रात अपने शोक संदेश में उन्‍हें बिहार के विकास व समाज सेवा में उनके योगदान को याद किया। देर रात झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी शोक जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *