एक परिवार के 4 लोगों ने लगाई फांसी - News Detail

एक परिवार के 4 लोगों ने लगाई फांसी

फरीदाबाद। दिल्ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां पर एक परिवार के चार सदस्यों ने फांसी लगाकर जान दे दी। मरने वालों में तीन बहनें व उनका भाई है। पूरा मामला सूरजकुंड थाना क्षेत्र के अंतर्गत दयालबाग कॉलोनी का है। मृतकों की उम्र 24 से 30 साल के बीच है।

जानकारी के मुताबिक, तीन सगी बहनों व भाई ने सामूहिक रूप से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली । मृतकों के नाम भाई प्रदीप, बहनें मीना, बीना व दया हैं। चारों के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है। बताया जा रहा है कि पूरा परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। चारों मई, 2018 से दयालबाग में किराए का मकान लेकर रह रहे थे। अंदेशा जताया जा रहा है कि फांसी दो-तीन दिन पहले लगाई है, दुर्गंध आने पर पता अब चला है।

वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और जांच में जुटी गई है। पुलिस नजदीकी रिश्तेदारों की तलाश भी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *