देहरादून। ल्यूसेंट इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को प्रेमनगर स्थित ल्यूसेंट स्कूल में विजयादशमी पर्व आयोजन किया गया। साथ ही बताया कि बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजयादशमी पर्व है। इस अवसर पर बच्चों ने अपना हुनर दिखाया। रामायण के चरित्रों को नाटय मंचन के द्धारा पुनः जीवित कर दिया गया। इस मौके पर विधालय के प्रधानाचार्य माणिकांत पाण्य ने कहा कि स्कूल में इस तरह के कार्यक्रम का होना काफी जरूरी होता है। इससे बच्चों को हमारी संस्कृति का विकास होगा और अच्छे संस्कार आएंगे। साथ ही छात्राओं द्धारा मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति की गई।