पिकनिक मनाने मसूरी जा रहे छात्रों की कार खाई में गिरी

देहरादून: देहरादून से पिकनिक मनाने मसूरी जा रहे दो छात्रों की कार किमाड़ी गांव के पास गहरी खाई में जा गिरी। खाई में कार के पेड़ से टकराने के कारण दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसमें से एक की मौत हो गई। घायल छात्र को श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस के अनुसार, आकाश (21) पुत्र संजय व सागर कंबोज (25) पुत्र विनोद कुमार दोनों ग्राम शेरपुर थाना फतेहपुर, सहारनपुर के रहने वाले हैं। आकाश सहारनपुर में ही एनीमेशन का कोर्स कर रहा था, जबकि सागर आइटीआइ कर चुका है। दोनों सहारनपुर से कार से मसूरी घूमने के लिए जा रहे थे। पुलिस के अनुसार मसूरी जाते समय किमाड़ी गांव के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। खाई में गिरने के बाद कार एक पेड़ से टकरा गई। जिससे दोनों को काफी चोटें आईं। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची कैंट पुलिस ने रेस्क्यू कर घायलों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक आकाश की मौत हो चुकी थी। जबकि सागर को तत्काल श्री महंत इंदिरेश अस्पताल ले जाया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पांवटा हाइवे पर देर रात तेज रफ्तार छोटा हाथी वाहन (लोडर) ने डंपर में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में लोडर चालक और उसमें सवार एक अन्य व्यक्ति को चोटें आई हैं। दोनों को प्रेमनगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसओ दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि लोडर की रफ्तार काफी तेज थी। घायलों की पहचान ललित पुत्र जंग बहादुर निवासी चूना भट्ठा, रायपुर व कमलेश के रूप में हुई है। लोडर ललित चला रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *