एचसीवी ट्रकों की ब्लैजो एक्स श्रृंखला पेश की - News Detail

एचसीवी ट्रकों की ब्लैजो एक्स श्रृंखला पेश की

देहरादून। महिन्द्रा ट्रक एंड बस (एमटीबी) 20.7 बिलियन अमेरिकी डॉलर के महिन्द्रा ग्रुप का एक हिस्सा है। इसने एचसीवी ट्रकों की नई श्रृंखला ब्लैजो एक्स की पेशकश की है। यह इसके लोकप्रिय ब्लैजो ट्रक्स का उन्नत रूप है। ब्लैजो एक्स का माइलेज ब्लैजो से अधिक है, इसलिये यह ईंधन की बढ़ती कीमतों से परेशान ट्रांसपोर्टर्स की समस्याओं को दूर करने में कारगर होगा और यह ‘अधिक माइलेज पाओं या ट्रक वापस करो’ की अनूठी एवं बेजोड़ माइलेज गारंटी देता है।
नये ब्लैजो एक्स में कई सुधार किये गये हैं- वाहन के एयर मैनेजमेन्ट सिस्टम में बेहतर क्षमता, रोलिंग कैरेक्टरिस्टिक्स और वाहन के रोटैटिंग पार्ट्स, आदि। दरअसल, ईंधन ट्रांसपोर्टर्स की परिचालन लागत का महत्वपूर्ण भाग है और ब्लैजो एक्स ऐसे समय पर लॉन्च हुआ है, जब ईंधन के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। नई ब्लैजो एक्स सीरीज सभी प्लेटफॉर्म्स में उपलब्ध होगी, जैसे हाउलेज, ट्रैक्टर-ट्रेलर और टिपर और इसमें ब्लैजो की बेहद सफल फ्यूलस्मार्ट टेक्नोलॉजी मौजूद है।
कंपनी ने कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक 3800 कि.मी. लंबी पट्टी पर अपने नॉर्थ-साउथ सर्विस कॉरिडोर की स्थापना की घोषणा भी की है। इसमें प्रत्येक 100 कि.मी. पर 41 सर्विस टचपॉइंट होंगे, जो 4 घंटे में सर्विस की गारंटी देते हैं, अन्यथा विलंब के प्रत्येक घंटे पर 500 रू. का मुआवजा मिलेगा। मुंबई-दिल्ली सर्विस कॉरिडोर के बाद यह दूसरा ऐसा कॉरिडोर है, जो ट्रकों की लगभग 30 प्रतिशत आवाजाही के लिये सेवा प्रदान करता है।
इस अवसर पर महिन्द्रा एंड महिन्द्रा लिमिटेड में ऑटोमोटिव सेक्टर के प्रेसिडेन्ट राजन वढेरा ने कहा, ‘‘ब्लैजो ने अपने लॉन्च से ही कई मोर्चों पर महिन्द्रा की उन्नत क्षमता प्रस्तुत की है, चाहे परिमाण हो या बाजार में हिस्सेदारी, या उद्योग में प्रथम गारंटी, जिससे व्यवसाय की नींव रखी गई। आज हमने एचसीवी ट्रकों की ब्लैजो एक्स श्रृंखला लॉन्च की है और हमने ‘हर चीज गारंटी के साथ’ के ग्राहक वैल्यूो प्रस्तााव को और बेहतर बनाया है। हम प्रदर्शन और आय के मामले में उच्च मापदंड निर्मित करेंगे।’’
श्री वढेरा ने आगे कहा, ‘‘ईंधन के बढ़ते दामों को देखते हुए यह ब्लैजो एक्स की प्रस्तुति का सही समय है, क्योंकि इसमें अतिरिक्त माइलेज का लाभ है। मुझे पक्का विश्वास है कि ब्लैजो एक्स से महिन्द्रा में हमारे ग्राहकों का यह विश्वास बढ़ेगा कि हम श्रेणी में अग्रणी उत्पादों के निर्माण की क्षमता रखते हैं और भारतीय वाणिज्यिक वाहन उद्योग के लिये उच्च मानक स्थापित करते हैं। महिन्द्रा एंड महिन्द्रा लिमिटेड के महिन्द्रा ट्रक एंड बस डिविजन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनोद सहाय ने कहा, ‘‘ब्लैजो एक्स के लॉन्च से बाजार में हमारी स्थिति और मजबूत होगी। भारत की सड़कों पर 21,000 ब्लैजो ट्रक दौड़ रहे हैं, एचसीवी की हमारी ब्लैजो श्रृंखला महत्वपूर्ण सेंगमेंट्स में पसंद की गई है, जैसे कार कैरियर्स, टैंकर्स, सीमेंट बल्कर्स और कोयला उद्योग, क्योंकि यह मूल्य का सर्वश्रेष्ठ महत्व प्रदान करती है, यहा माइलेज में उत्तम है और इसके स्वामित्व की लागत कम है। आज एमटीबी भारतीय सीवी बाजार की एक बड़ी शक्ति बनने के मार्ग पर है, कुछ सेगमेंट्स और बाजारों में हम नंबर 3 पर हैं। हम समूचे एचसीवी सेगमेंट में नंबर 3 बनना चाहते हैं।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *