दीपिका-रणवीर का मुंबई से पहले इस शहर में होगा वेडिंग रिसेप्शन

मुंबई। बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों सितारों की शादी की खूब चर्चा है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी को लेकर लगातार खबरें आ रही हैं। नई जानकारी यह सामने आ रही है कि, दीपिका और रणवीर शादी के बाद मुंबई में बतौर कपल अपनी पहली अपीयरेंस नहीं देंगे। जी हां, जानकारी के मुताबिक यह कहा जा रहा है कि, शादी के बाद दोनों मुंबई से पहले भी एक और फंक्शन में पहुंचेंगे जहां बतौर उन्हें कपल के रूप में देखा जा सकेगा। दरअसल, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी 14 और 15 नवंबर को विला देल बलबियानो में होने जा रही है। इसके बाद रिसेप्शन का आयोजन मुंबई में होगा जो कि 28 नवंवर को मुंबई के एक होटल में किया जाएगा। अब नई जानकारी मिली है कि, इससे पहले एक वेडिंग रिसेप्शन बैंगलुरु में भी होगा जो कि 21 नवंबर को रहेगा। इस रिसेप्शन में ही पहली बार दीपिका और रणवीर बतौर कपल अपनी पहली अपीयरेंस देंगे। चूंकि दीपिका बैंगलुरु से हैं तो यह आयोजन खास तौर से बैंगलुरु में होगा। आपको बता दें कि, दीपिका और रणवीर सिंह की शादी लेक कोमो में हो रही है जो कि रोमन काल से ही एक लग्जीरियस होलीडे स्पॉट रहा है। संगीत सेरेमनी 13 नवंबर को हो रही है। इस शादी में फराह खान, शाहरुख़ खान, संजय लीला भंसाली और करण जौहर शामिल होने वाले हैं। शादी कोंकणी और सिंधि दोनों ही तरीके से होने वाली है। बताया जा रहा है कि, दीपिका पादुकोण एक लाल कलर का लहंगा पहनेंगी, जिसमें बहुत बारीकी से काम किया गया होगा। वहीं रणवीर सिंह कांजीवरम की शेरवानी पहने नजर आएंगे। इसके साथ रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के परिवारजनों के भी कपड़े बहुत ही स्टाइलिश तरीके से बनाये गए हैंl पिछले कुछ समय से दीपिका और रणवीर के रिश्ते को लेकर लगातार खबरें आ रही थी। पिछले महीने खुद दोनों ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी थी कि दोनों शादी करने जा रहे हैं। दोनों ने ट्विटर पर शादी को लेकर पोस्ट शेयर की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *